चंडीगढ़/ आम आदमी पार्टी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अपना दसवाँ स्थापना दिवस

चंडीगढ़ : शनिवार को आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ यूनिट ने अपना 10वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान पार्टी के पार्षद, वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कैसे 10 साल पहले एक पार्टी आंदोलन से निकली और आम जनता की उम्मीदों के सहारे पहली बार में चुनाव लड़ कर सत्ता में आई। पार्टी ने अपने कुछ ही दिनों के कार्यों की बदौलत फिर से दिल्ली में रिकॉर्ड बहुत हासिल कर सत्ता हासिल कर ली। लोगों का विश्वास आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ता गया और चंडीगढ़ में अभूतपूर्व जीत के बाद पंजाब में भी सरकार बनाकर अपना परचम लहराया।


प्रेम गर्ग ने आगे कहा कि हमारी पार्टी 10 साल के छोटे से अंतराल में ही एक राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर अग्रसर है, खासकर गुजरात और हिमाचल के चुनाव में हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहने वाला है। गुजरात के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पतल पर बहुत बड़ी ताकत बन कर उभरेगी।


आगे इन्होंने कहा की अगर ये सब संभव हो पाया है तो इसके पीछे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति जो लोगों को बेहतर और मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ, बिजली और पानी मुहैया कराने का काम करती है। और आम आदमी पार्टी का हर नया, पुराना कार्यकर्ता जो निस्वार्थ भाव से देशहित के लिए तन मन और धन से लगा हुआ है।


अंत में सभी लोगों ने एकजुट होकर पार्टी और केजरीवाल की विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रण लिया।

More From Author

You May Also Like