चंडीगढ़/ आप ने चंडीगढ़ के पूर्व प्रशासक जनरल एस एफ रोड्रिग्स के निधन पर जताया खेद

चंडीगढ़ : आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने जनरल सुनीथ फ्रांसिस रॉड्रिक्स पीएसवीएम, वीएसएम के दुखद निधन पर दुख व्यक्त किया है। वह 1990 से 1993 तक भारतीय सेना के थल सेना प्रमुख और 2004 से 2010 तक पंजाब के राज्यपाल रहे। वह यूटी चंडीगढ़ के 13 वें प्रशासक भी थे।

वे न केवल एक बहादुर सेना अधिकारी थे बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे। भारत ने अपना असली सपूत खो दिया है। यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, शहर ने समग्र विकास देखा। आम आदमी पार्टी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती है।

More From Author

You May Also Like