पंचकूला/ पंजाबी म्यूजिक एल्बम “नरका दा वीजा” हुआ जारी 

: न्यूज़ डेस्क :

 

पंचकूला : ट्राइसिटी म्यूजिक ने आज अपनी दूसरी पंजाबी एल्बम नरका दा वीजा को जारी किया। इसके बारे में जानकारी देते हुए वीडियो के निदेशक विजय कुमार ने बताया कि यह आज कल के दौर में लड़कियों द्वारा लड़कों को फसाकर  उनसे पैसे ठगने और उन्हें बदनाम करने की जिस तरह की बातें चलते उसी को आधारित कर गया गाना बनाया गया है।  इसमें आर्यन सिंह व काजल राजपूत ने बतौर अभिनेता अभिनेत्री काम किया है। इस पंजाबी गाने की शूटिंग पंचकूला, जीरकपुर और मोहाली में की गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 चलते हमें इस गाने की शूटिंग सीमित इलाकों व सीमित संसाधनों के साथ करनी पड़ी। मगर इसके बावजूद यह काफी अच्छा गाना बन गया है।  उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि दर्शकों को यह काफी पसंद आएगा।

इस गाने में काम कर रहे आर्य सिंह ने कहा कि यह उनकी दूसरी पंजाबी एल्बम है। इससे पहले वह धोखा एलबम में काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मॉडलिंग उनका पहला शौक रहा है, मगर अब इसके साथ-साथ एक्टिंग की ओर भी ध्यान देने लगे हैं। वही इस गाने में उनके साथ बतौर अभिनेत्री काम कर रही  काजल राजपूत ने बताया कि यह उनका पहला गीत है और इसमें उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि वह भी भविष्य में इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहेंगी। इस पंजाबी म्यूजिक एल्बम के गीत शौकी कुलबीर ने लिखे हैं तथा गाया भी उन्होंने ने ही है। जबकि संगीत नोएसी रास्कल की ओर से दिया गया है। तथा इसके फोटोग्राफी के निर्देशन विकी हंस व भारत भंडारी ने किया है।

More From Author

You May Also Like