चंडीगढ़/ नगर निगम के सफाई मित्रों ने डीसी रेट पास करवाने पर कांग्रेस प्रधान लक्की और पार्षद बंटी का जताया आभार

चंडीगढ़ : बुधवार को नगर निगम के जन शौचालय समिति के सफाई मित्रों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर एक भव्य कार्यक्रम आयोजन के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रधान एच. एस. लक्की जी और पार्षद जसवीर बंटी का जोरदार स्वागत किया गया और साथ ही आभार जताया गया। यह स्वागत और आभार समारोह शौचालय के सफाई मित्रों के लिए डीसी रेट पास करवाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

गौरतलब है कि शौचालय के सफाई मित्रों को पहले बहुत कम वेतन दिया जाता था, जिससे उनकी स्थिति में सुधार की आवश्यकता थी। इस संदर्भ में प्रधान एच. एस. लक्की और पार्षद जसवीर बंटी ने नगर निगम में आवाज उठाई और सफाई मित्रों के लिए डीसी रेट को पारित करने में सफलता हासिल की। कल नगर निगम की मीटिंग में पार्षदों के समर्थन से इस फैसले को मंजूरी मिली।

कोऑर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन राकेश कुमार ने प्रधान एच. एस. लक्की का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनके अथक प्रयासों के कारण शौचालय कर्मचारियों की स्थिति में सुधार हुआ है। इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी, जिससे उनकी जीवन स्तर में सुधार होगा और वे बेहतर तरीके से अपनी सेवा जारी रख सकेंगे।

इस विशेष अवसर पर प्रधान एच. एस. लक्की ने सफाई मित्रों को मुंह मीठा करवाया और कर्मचारियों को उनके संघर्ष में जीत की बधाई दी। इस दौरान कर्मचारियों ने ढोल बजाकर खुशी व्यक्त की और प्रधान लक्की तथा पार्षद जसवीर बंटी का आभार व्यक्त किया।

अध्यक्ष एच. एस. लक्की जी ने कहा, “आज का दिन हमारे सफाई कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक है। इस निर्णय से न केवल उनकी मेहनत को सम्मान मिलेगा, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। यह सफलता केवल हमारी नहीं, बल्कि हमारे सफाई मित्रों की भी जीत है। हम हमेशा उनके अधिकारों के लिए लड़ेंगे और उनकी भलाई के लिए काम करते रहेंगे। मैं नगर निगम के सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने इस मुद्दे पर हमारे साथ मिलकर काम किया। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सफाई मित्रों को उनकी मेहनत के लिए उचित सम्मान मिले।”

साथ ही, प्रधान एच. एस. लक्की और पार्षद जसवीर बंटी ने कर्मचारियों के तीन महीने से चल रही हड़ताल को समाप्त करने के लिए भी प्रेरित किया। सभी सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रधान श्री लक्की और पार्षद श्री बंटी का धन्यवाद करते हुए उन्हें बधाई दी और भरोसा जताया कि अब वे अपनी जिम्मेदारी को और बेहतर तरीके से निभाएंगे।

More From Author

You May Also Like