चंडीगढ़/ नवगठित राजनीतिक दल “आपकी आवाज पार्टी” से जुड़े चंडीगढ़ के रिटायर्ड एसपी रोशन लाल

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने रोशन लाल का किया स्वागत

चंडीगढ : शहर में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और कांग्रेस , भाजपा व आम आदमी पार्टी जैसे दलों को चुनौती देने के लिए नवगठित राजनीतिक दल आपकी आवाज पार्टी भी शहर में चुनावी मैदान में कूद गई है। रविवार को चंडीगढ़ के रिटायर्ड पुलिस अफसर रोशन लाल ने आपकी आवाज पार्टी का दामन थामा। रोशन लाल चंडीगढ़ पुलिस में सुपरीटेंडेंट आफ पुलिस(एसपी ) कम्युनिकेशन के पद पर रिटायर हुए थे। आपकी आवाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने रोशन लाल का पार्टी के साथ जुड़ने पर स्वागत किया। रोशन लाल वर्ष 2020 में चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर हुए और अब उन्होंने राजनीति में अपना करियर शुरू कर दिया है। रोशन लाल को पार्टी लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है।

रोशन लाल ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक चंडीगढ़ पुलिस में रहकर लोगों की सेवा की है और अब वे राजनीति में भी लोगों की सेवा के लिए ही आए हैं। रोशन लाल ने कहा कि उन्होंने आपकी आवाज पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उनके साथ जुड़ने का फैसला लिया है और भविष्य में पार्टी कोई भी फैसला लेगी इन्हें मंजूर होगा।

प्रेमपाल चौहान ने कहा कि रोशन लाल लंबे समय से चंडीगढ़ की जनता में सक्रिय रहे हैं और हमें लगता है कि इनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। चौहान ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता कांग्रेस और बीजेपी से खुद को ठगा महसूस कर रही है और उसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस को समर्थन कर दिया है। इससे चंडीगढ़ की जनता यह समझ चुकी है कि अब यह तीनों पार्टियां चंडीगढ़ का विकास नहीं करेंगी । इनको सिर्फ कुर्सी प्यारी है इसलिए हम चंडीगढ के लोगों के लिए नया विकल्प लेकर आए हैं। चौहान ने कहा कि आने वाले समय में वे चंडीगढ़ के हर मुद्दे को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे।

More From Author

You May Also Like