चंडीगढ़/ आम आदमी पार्टी ने मनीमाजरा के ठाकुरद्वारा मंदिर में वितरित किए तुलसी के पौधे

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

 

चंडीगढ़ : मंगलवार को मनीमाजरा में आम आदमी पार्टी द्वारा प्राचीन शिव मंदिर ठाकुरद्वारा के प्रांगण में तुलसी के पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के चुनाव प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस महीने आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ का लक्ष्य पूरे चंडीगढ़ में सवा लाख पौधे वितरित करने का है और चंडीगढ़ को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने का सपना है। इसके साथ-साथ आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने प्राचीन शिव मंदिर ठाकुरद्वारा में चल रही भागवत कथा में पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद लिया और शास्त्री के विचारों को सुना। प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रधान दशिंदर पाल ने आम आदमी पार्टी के पूरे शहर में सवा लाख पौधे बांटने की इस मुहिम की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के चितरंजन चंचल, अशोक कुमार डेनी, दाताराम सैनी, अवतार सिंह, कमल किशोर, मनी, आकाश गौतम, गिरीश कपूर, मनोज शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

More From Author

You May Also Like