मोहाली/ भाजपा के जीरकपुर मंडल की महिला मोर्चा द्वारा किया गया वृक्षारोपण

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

ढकोली के 9 एकड़ पार्क, ग्रीन वैली में किया गया वृक्षारोपण

मोहाली : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को ढकोली के 9 एकड़ पार्क, ग्रीन वैली में भारतीय जनता पार्टी जीरकपुर मंडल के महिला मोर्चा की बहनों ने अपनी अध्यक्षा डाक्टर राशि अय्यर के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया। इस मौके पर पार्क में फैले कूड़े करकट को भी साफ किया गया। पार्क में सैर कर रहे महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए बरसात के सीजन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा पार्क को साफ सुथरा रखने पर बल दिया गया।

इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में भाजपा महिला मोर्चा जीरकपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती रमा रावत, महामंत्री श्रीमति पुष्पा भारती सिंह एवं श्रीमती कविता चौधरी , सचिव श्रीमती नीतू सिंह तथा समाज सेविका श्रीमति उर्वशी बेनीवाल इत्यादि ने भी भाग लिया। इस मौके पर ज़िला भाजपा महिला मोर्चा सचिव एडवोकेट प्रीति चौहान भी उपस्थित रही।

कार्यक्रम उपरांत एक बैठक में आज यानि 6 जून को भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीय श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन के जन्म दिवस को अपने क्षेत्र में सादगी से मनाने का निर्णय लेते हुए प्रभु से उनकी लंबी उमर की कामना की।

More From Author

You May Also Like