चंडीगढ़/ 61वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में चंडीगढ़ की टीम ने जीता कांस्य पदक

लड़कों की 7-11 वर्ष की कैडेट रोलर हॉकी टीम ने फाइनल में जेएंडके को 1-0 से हराया

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की कैडेट रोलर हॉकी टीम (लड़के) (7-11 वर्ष) ने 61वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में फाइनल में जम्मू-कश्मीर को 1-0 से हराकर ‘कांस्य पदक’ जीता है। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही चैंपियनशिप वर्तमान में चंडीगढ़ और चेन्नई में चल रही है और 25 दिसंबर 2023 तक चलेगी।

चंडीगढ़ की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची। इसने लीग मैच में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 4-0 से, महाराष्ट्र के खिलाफ 9-1 से, कर्नाटक के खिलाफ 5-0 से, तेलंगाना के खिलाफ 10-2 से, उत्तर प्रदेश के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल की। हालांकि सेमीफाइनल में टीम पंजाब से 6 गोल से हार गई।

More From Author

You May Also Like