चंडीगढ़/ 6 नवम्बर को आम आदमी पार्टी दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए सोशल मीडिया पर चलाएगी अभियान

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने जारी एक बयान में कहा है कि उनकी पार्टी आने वाले 6 नवंबर को दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाएगी। जिसमे हर तरह से दहेज विरोधी संदेश अपडेट किए जाएंगे।

गर्ग ने आगे कहा कि आज भी भारत में कई जगह दहेज़ की मांग है और इस कारण बहुत से मां बाप को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार तो हमारी बहन बेटियों का रिश्ता समय पर नहीं हो पाता।

गर्ग ने बताया कि ये प्रथा एक अभिशाप है और उनकी पार्टी इस प्रथा को खतम करने की और हर प्रयास करेगी।

शादी के समय ही नहीं बल्कि शादी के बाद भी लड़कियों को कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता है या तरह तरह के ताने मारे जाते हैं। बहुत लड़कियाँ शादी के बाद आत्महत्या करने को मजबूर हो जाती है। दहेज माँगना एक कलंक है जिसका हम सबको विरोध करना चाहिए ताकि हमारी बहू बेटियां सुरक्षित रह सकें।

More From Author

You May Also Like