चंडीगढ़/ 2 चंडीगढ़ एनसीसी बटालियन ने गणतंत्र दिवस परेड में हासिल किया प्रथम स्थान

चंडीगढ़ : स्थानीय परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में 2 चंडीगढ़ एनसीसी बटालियन ने मार्चिंग टुकड़ियों में पहला स्थान हासिल किया है। 2 चंडीगढ़ एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल परमजीत सिंह ने सभी कैडेट्स और स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कैडेट्स और स्टाफ की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2 चंडीगढ़ बटालियन आगामी प्रतियोगिताओं में भी शीर्ष स्थान पर होगी।

More From Author

You May Also Like