चंडीगढ़/ विहिप की रीढ़ है प्रचार प्रसार विभाग : सुरेश राणा

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

 

चंडीगढ़ : विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रसार विभाग चंडीगढ- पंजाब की बैठक सुरेश राणा की अध्यक्षता में दी होम टाउन मंडी गोबिंद गढ़ में आयोजित की गई। इस बैठक में चंडीगढ, पंजाब के विभिन्न जिलों के प्रचार प्रसार विभाग के प्रमुखों ने भाग लिया ।


सुरेश राणा ने इन सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह विभाग संगठन की रीढ़ है, यह विभाग संगठन के कार्यों को आम जनता के पास पहुंचाने का कार्य करता है और देश विरोधी गतिविधियों से आम जनता को अगाह करवाता है।
इसके साथ ही सुरेश राणा में विश्व हिंदू परिषद के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन 11 सितंबर से 18 सितंबर 2022 सत्संग सप्ताह के रूप में मना रहा है । संगठन के 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दुर्गा अष्टमी के कार्यक्रम होंगे,18,19 और 20 अक्टूबर को कार्यकर्ता विकास वर्ग लगेगा। तदुपरांत 6 नवंबर से 20 नवंबर तक पूरे चंडीगढ एवम पंजाब भर में हित चिंतक अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें संगठन घर घर जाकर लोगों को संगठन के हित चिंतक बनाएगा । 3 दिसंबर गीता जयंती के उपलक्ष्य पर संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। 23 दिसंबर 2022 स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस को संगठन धर्म रक्षा दिवस के रूप में मनाएगा,15 जनवरी 2023 मकर सक्रांति को संगठन सामाजिक समरसता के रूप में मनाएगा।

इस बैठक में विशेष रूप से पधारे पंजाब के विहिप मंत्री सुनील शर्मा द्वारा ज़िला फतेहगढ़ साहिब के लिए मनोज कंसल, राहुल गर्ग एवम मनोज भल्ला की प्रचार प्रसार की टोली में घोषणाएं की ।

इस अवसर पर सुनील शर्मा, सुरेश राणा, विनोद गोयल, सुनील मित्तल, अरुण अग्रवाल, पंकज शर्मा, मनोज कंसल, अश्वनी गर्ग, नवीन दानी, कमल कपूर, अमनदीप अनेजा महिंदर मित्तल, पंकज शर्मा, राहुल गर्ग, डॉक्टर एच एस पूनिया आदि उपस्थित रहे ।

More From Author

You May Also Like