चंडीगढ़/ आम आदमी पार्टी ने की परिवार जोड़ो अभियान की शुरूआत

: न्यूज़ डेस्क :

 

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को शहर में परिवार जोड़ो अभियान की शुरुआत की। पार्टी अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने सभी कार्यकर्ताओं से ज़्यादा से ज़्यादा परिवार जोड़ने का आग्रह किया। हर कार्यकर्ता, वार्ड अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बताया गया क़ि घर घर जाकर लोगों को पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी देनी है और चंडीगढ़ में पार्टी क्या करेगी इसके बारे में बताना है। लोगों से पार्टी के बारे में उनकी क्या राय है, और आप पार्टी से उनको क्या उमीदें हैं, इस सब के लिए चर्चा की जानी चाहिये।

बिक्रम पुण्डीर ने आह्वान किया के पार्टी कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुने, समझें और अफ़सरों के संज्ञान में लायें।

इस अवसर पर चंडीगढ़ की शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अफ़सर और नकोदर से तीन बार एमएलए रहे स्वर्गीय सरदार दर्शन सिंह चौधरी की पुत्री श्रीमती सुखराज कौर संधु ने आप आदमी पार्टी का दामन थामा।

More From Author

You May Also Like